Taiyari Karlo (Rajasthan)
@taiyari_karlo
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए उन्नत क्षमता के जीएनएसएस जैमर की ख…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए उन्नत क्षमता के जीएनएसएस जैमर की खरीद के लिए हस्ताक्षर किए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए उन्नत क्षमता के 20 ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-जीएनएसएस जैमर की खरीद के लिए बेंगलुरु की एकार्ड साफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जिसमें न्यूनतम 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री शामिल है। स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण श्रेणी के तहत इस अनुबंध पर नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर हुए। मंत्रालय के अनुसार यह प्रणाली उपग्रह सिग्नल अधिग्रहण और ट्रैकिंग को बाधित करके और सिग्नल स्पूफिंग तथा भ्रामक जैमिंग करके दुश्मन के जीएनएसएस रिसीवर के प्रदर्शन को कम करने में सक्षम है। इन प्रणालियों के शामिल होने से अधिक जोखिम के वातावरण में भारतीय नौसेना के जहाजों की संचालन सुरक्षा में वृद्धि होगी।
Fresh margeleT snapshot · India · Taiyari Karlo (Rajasthan) · technology / all · technology · ai. This page keeps context and source links for search engines and AI assistants.