Kalam Academy Sikar
@kalamacademysikar
प्रिय विद्यार्थियों, आज से लगभग 20 दिन बाद आयोजित होने जा रही 2nd ग्रेड श…
प्रिय विद्यार्थियों, आज से लगभग 20 दिन बाद आयोजित होने जा रही 2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए टीम कलाम द्वारा स्कूल व्याख्याता एवं कोच (Group-D) के प्रश्न पत्र (दिनांक 11.06.2026 को आयोजित) का विश्लेषण किया गया जिसका सिलेबस ग्रेड 2 के सिलेबस के एकदम समान है। इस विश्लेषण के परिणामस्वरूप प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर संस्था द्वारा निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं - भारतीय अर्थव्यवस्था: भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रश्न आर्थिक समीक्षा 2024-25 में से पूछे जा रहे हैं, अतः यह संभावना भी बनती है कि आपके प्रश्न पत्र में भी 2024-25 के संदर्भ में प्रश्न पूछे जा सकते है। चूँकि हमने आर्थिक समीक्षा 2025-26 का गहराई से अध्ययन कर लिया है और हमें उसे ही प्राथमिकता पर भी रखना है लेकिन किसी भी संभावना के मद्देनजर आर्थिक समीक्षा 2024-25 का भी संक्षिप्त कंटेंट आपको उपलब्ध करवा दिया गया है जिसकी 2-3 घंटे की कक्षाएं भी आगामी 3-4 दिनों में exam special batch पर अपलोड कर दी जाएगी। भारत की विदेश नीति: भारत की विदेश नीति के संबंध में भी 3-4 प्रश्न पूछे जा रहे है जो अत्यंत तथ्यात्मक है जिसका समग्र कंटेंट आपको उपलब्ध करवा दिया गया है। लेकिन अत्यंत तथ्यात्मक होने की वजह से उसे याद कर पाना आसान नहीं है, अतः उसके महत्वपूर्ण तथ्यों से संबंधित 5-6 घंटों की कक्षाएं भी exam special batch पर उपलब्ध करवा दी गई है। समसामयिकी: समसामयिकी के 10 प्रश्न मूल रूप से मार्च, अप्रैल और मई माह से ही पूछे जाने की संभावना है। साथ ही बजट 2026-27 का भी गहराई से अध्ययन कर ले। ये कक्षाएं भी कोर्स में उपलब्ध है। जनसंख्या एवम् प्रवास: जनसंख्या एवम् प्रवास से संबंधित नवीनतम रिपोर्ट की भी कक्षा कोर्स में अवेलेबल है। नोट: कुछ कंटेंट (5-7 pages) अतिशीघ्र टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उम्मीद है आप पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम चरण में एक सही दिशा दे पाएंगे। टीम कलाम परीक्षा के दिन तक लगातार आपके साथ है। धन्यवाद टीम कलाम
Fresh margeleT snapshot · India · Kalam Academy Sikar · education / all · education. This page keeps context and source links for search engines and AI assistants.