margeleT

Education Portal @educationportal1

1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।…

1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई। 2003 - इस्रायल - फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत। 2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी। 2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा। 2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया। 2008 - बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। 2008 - वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30% की अन्तरिम राहत देने की सिफ़ारिश की। 2008 - लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया। 2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर ज़िले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। 2012 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये। 2019 - संयुक्त राज्य अमेरिका में एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर फर्म ओरेकल ने एक नया उपकरण पेश किया जो छोटे और मध्यम आकार के बैंकों को धोखाधड़ी से निपटने में मदद करेगा। 2019 - शरद कुमार सराफ को भारतीय निर्यात महासंघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2020 - अफ्रीकी देश मलावी के नए राष्ट्रपति के रूप में लजारुस चकवेरा का शपथ ग्रहण हुआ। 2021 - डीआरडीओ ने ओडिशा के बालेश्वर तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अत्याधुनिक नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि पी का सफल परीक्षण किया। 2021 - स्वीडन के प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन (Stefan Lofven) ने संसद में विश्वास मत हारने के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की। 2021 - पूर्वी सीरिया में अमरीका के हवाई हमलों में ईरान समर्थित पांच लड़ाके मारे गए। 2021 - स्टार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप चरण 3 में स्वर्ण पदक की हैट्रिक के बाद वैश्विक रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया। 2021 - सिरमौर के पशोग में पिकअप वैन खाई में गिरने से10 की मौत और दो घायल हुए। 2022 - अमरीका में बेकार पड़ी एक लॉरी में 50 शव पाये गए। 2022 - न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई। 2022 - प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच बैठक संपन्न हुई। 2022 - स्वदेश में विकसित लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का DRDO और भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 2022 - भारतीय सेना और रक्षा लेखा विभाग के बीच चौथा सिनर्जी सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। 2023 - त्रिपुरा में जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 7 की मौत व18 लोग झुलस गए। 2023 - राजस्थान में ट्रक हादसे में 12 मवेशियों समेत पांच लोग ज़िंदा जले। 2023 - एमपी के दतिया जिले में मजदूरों से भरा पुल से गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत की अन्य घायल हुए। 2024 - कर्नाटक के ब्यादगी तालुक में एक मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 2025 - पाकिस्तान में विस्फोटक से लदे वाहन ने सैन्य काफिले को टक्कर मारने से 16 सैनिकों की मौत और 25 घायल हुए। 2025 - बिहार ने रचा इतिहास : भारत में पहली बार निकाय चुनाव में लोगों ने मोबाइल से वोट डाला। *28 जून को जन्मे व्यक्ति👉* 1712 – फ्रांसिसी विचारक जॉन जैक रूसो का जन्म हुआ। 1873 – जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ, उन्होंने सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज की। 1883 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी। 1921 - नरसिंह राव पी. वी. - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री। 1960 - प्रहलाद सिंह पटेल - भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद। 1976 - जसपाल राणा - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज। 1990 - जैस्मिन भसीन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 1995 - मरियप्पन थंगावेलु - दक्षिण भारतीय ऊँची कूद के खिलाड़ी। *28 जून को हुए निधन👉* 1972 - पी. सी. महालनोबिस - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद। 1999 - कैप्टन नीकेझाकू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी थे।

· India

Fresh margeleT snapshot · India · Education Portal · other. This page keeps context and source links for search engines and AI assistants.

Related margeleT posts

Education Portal @educationportal1

2️⃣8️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! एक छोटी सी अच्…

2️⃣8️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! एक छोटी सी अच्छी आदत !!* °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° पुराने समय में दो दोस्त थे। बचपन में दोनों साथ पढ़ते और खेलते थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों दोस्त अपने अपने जीवन में व्यस्त…

· View post on margeleT

Education Portal @educationportal1

2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन। 2012 - अमर गोस्…

2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन। 2012 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार। 2019 - एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और जयग, नोआखली, बांग्लादेश में गाँधी आश्रम ट्रस्ट की सचिव झरना धारा चौधरी का ढाका में निधन हुआ। 201…

· View post on margeleT

Education Portal @educationportal1

🍃🌾🌾 *28 JUNE 2026* 🦋 *आज की प्रेरणा* 🦋 हमारा हर सपना पूरा हो सकता है…

🍃🌾🌾 *28 JUNE 2026* 🦋 *आज की प्रेरणा* 🦋 हमारा हर सपना पूरा हो सकता है अगर हमारे अंदर आगे बढ़ने की हिम्मत है। https://t.me/EducationPortal1 *आज से हम* अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें... 💧 *TODAY'S INSPIRATION*💧 All our dreams can come true if we h…

· View post on margeleT

Education Portal @educationportal1

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की…

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 28 जून 2026* *रविवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1948 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083 *🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष…

· View post on margeleT