margeleT

Education Portal @educationportal1

2️⃣8️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! एक छोटी सी अच्…

2️⃣8️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! एक छोटी सी अच्छी आदत !!* °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° पुराने समय में दो दोस्त थे। बचपन में दोनों साथ पढ़ते और खेलते थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों दोस्त अपने अपने जीवन में व्यस्त हो गए। एक दोस्त ने खूब मेहनत की और बहुत पैसा कमा लिया। जबकि दूसरा दोस्त बहुत आलसी था। वह कुछ भी काम नहीं करता था। उसका जीवन ऐसे ही गरीबी में कट रहा था। एक दिन अमीर व्यक्ति अपने बचपन के दोस्त से मिलने गया। अमीर व्यक्ति ने देखा की उसके दोस्त की हालत बहुत खराब है, उसका घर भी बहुत गंदा था। गरीब दोस्त ने बैठने के लिए जो कुर्सी दी, उस पर धूल थी। अमीर व्यक्ति ने कहा कि तुम अपना घर इतना गंदा क्यों रखते हो? गरीब ने जवाब दिया कि घर साफ करने से कोई लाभ नहीं है, कुछ दिनों में ये फिर से गंदा हो जाता है। अमीर ने उसे बहुत समझाया कि घर को साफ रखना चाहिए, लेकिन वह नहीं माना। जाते समय अमीर व्यक्ति ने गरीब दोस्त को एक बहुत ही सुंदर गुलदस्ता उपहार में दिया। गरीब ने वह गुलदस्ता अलमारी के ऊपर रख दिया। इसके बाद जब भी कोई व्यक्ति उस गरीब के घर आता तो उसे सुंदर गुलदस्ता दिखता, वे कहते कि गुलदस्ता तो बहुत सुंदर है, लेकिन घर इतना गंदा है। बार-बार एक ही बात सुनकर गरीब ने सोचा कि ये अलमारी साफ कर देता हूं, उसने अलमारी साफ कर दी। अब उसके घर आने वाले लोगों ने कहा कि गुलदस्ता बहुत सुंदर, अलमारी भी साफ है, लेकिन पूरा घर गंदा है। ये बातें सुनकर गरीब व्यक्ति ने अलमारी के साथ वाली दीवार साफ कर दी। अब जो भी लोग उसके घर आते सभी उसी कोने में बैठना पसंद करते थे, क्योंकि वहां साफ-सफाई थी। गरीब व्यक्ति ने एक दिन गुस्से में पूरा घर साफ कर दिया और दीवारों की पुताई भी करवा दी। धीरे-धीरे उसकी सोच बदलने लगी और उसने काम करना शुरू कर दिया। *शिक्षा:-* हमारी एक छोटी सी अच्छी आदत हमारी सोच बदल सकती है, जिससे हमारा जीवन बदल सकता है। अच्छी आदतों से बड़ी-बड़ी बाधाएं भी दूर की जा सकती हैं। https://whatsapp.com/channel/0029Va4q0VdJJhzZf8KqR33J *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

· India

Fresh margeleT snapshot · India · Education Portal · other. This page keeps context and source links for search engines and AI assistants.

Related margeleT posts

Education Portal @educationportal1

2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन। 2012 - अमर गोस्…

2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन। 2012 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार। 2019 - एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और जयग, नोआखली, बांग्लादेश में गाँधी आश्रम ट्रस्ट की सचिव झरना धारा चौधरी का ढाका में निधन हुआ। 201…

· View post on margeleT

Education Portal @educationportal1

1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।…

1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई। 2003 - इस्रायल - फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत। 2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी। 2005 - रूस द्वारा ईरान…

· View post on margeleT

Education Portal @educationportal1

🍃🌾🌾 *28 JUNE 2026* 🦋 *आज की प्रेरणा* 🦋 हमारा हर सपना पूरा हो सकता है…

🍃🌾🌾 *28 JUNE 2026* 🦋 *आज की प्रेरणा* 🦋 हमारा हर सपना पूरा हो सकता है अगर हमारे अंदर आगे बढ़ने की हिम्मत है। https://t.me/EducationPortal1 *आज से हम* अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें... 💧 *TODAY'S INSPIRATION*💧 All our dreams can come true if we h…

· View post on margeleT

Education Portal @educationportal1

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की…

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 28 जून 2026* *रविवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1948 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083 *🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष…

· View post on margeleT